ब्लॉगिंग कैसे सीखे ? ब्लॉग लिखने का उद्देश्य क्या है ?

ब्लॉग्गिंग करने के लिए आपके अंदर लेखन कला और किसी विषय में रुचि या ज्ञान की जरुरत होती है। ब्लॉग्गिंग मेहनत मांगता है क्योंकि यह मेहनती लोगो का बिज़नेस है। आप इंटरनेट से मुफ्त में ब्लॉग्गिंग सीख सकते है एवं प्रीमियम कोर्स भी खरीद सकते है। लेकिन मुझे लगता है कि ब्लॉग्गिंग आपको खुद से प्रैक्टिस के साथ सीखना चाहिए।

कुछ जरुरी चीजे-

1. लेखन कार्य
2. डिजिटल मार्केटिंग
3. विषय में ज्ञान।

बस आप इन 3 चीजों को पूरा करते है तो आप ब्लॉग्गिंग सीख सकते है। इसके लिए इंटरनेट पर मुफ्त टुटोरिअल मिल जाते है।

ब्लॉग लिखने का उद्देश्य

ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य- शुरु से ही ब्लॉग का उद्देश्य किसी कंपनी या ब्रांड या सर्विस को ऑनलाइन प्रमोट करने के लिए किया जाता रहा है एवं इसके विपरीत लोग ब्लॉग बनाकर इंटरनेट पर अपने विचार साझा करने के लिए भी इस्तेमाल करते है। तथा आजकल लोग एक ब्लॉग बनाकर अपना ज्ञान बाँटने के आलावा ब्लॉग से पैसे भी कमा रहे है। ब्लॉग लिखने वाले को ब्लॉगर कहते है इस प्रक्रिया को ब्लॉग्गिंग कहते है।

आधुनिक युग में ब्लॉग्गिंग करियर के रुप में फ़ैल रहा है एवं दुनिया में अनेक लोगो ने ब्लॉग्गिंग को अपना जूनून और करियर दोनों बनाया साथ ही विश्व में लोक्रप्रिय भी हुए।

ब्लॉग के द्वारा किसी भी कंपनी के उत्पाद या सर्विस को रोचक तरीके से प्रमोट किया जा सकता है एवं व्यक्ति अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ग्रो कर सकता है।

ब्लॉग कैसे बनाये ?

ऐसे बनाये एक ब्लॉग –

1. सबसे पहले कोई ब्लॉग प्लेटफार्म चुने जो आपके लिए अनुकूल हो जैसे ब्लॉगर और वर्डप्रेस।
2. अब इन प्लेटफार्म पर अपना एक खाता बनाये।
3. इसके बाद अपने ब्लॉग का नाम तैयार रखे एवं उसके बारे में संझेप में जानकारी कि आपका ब्लॉग किस टॉपिक से सम्बंधित है।
4. अब आपका ब्लॉग पंजीकृत हो चुका है। यदि आपने ब्लॉगर प्लेटफार्म को चुना है तो आपके ब्लॉग का नाम example.blogspot.com होगा और यदि आप वर्डप्रेस पर बनाया है तो example.wordpress.com होगा।
5. ब्लॉग के लिए कुछ जरुरी सेटिंग्स, पेज बनाये।
6. आप अपने ब्लॉग का डिजाइन भी बदल सकते है इसके लिए आपको ब्लॉग थीम मिलते है।
7. अब आप ब्लॉग में पोस्ट लिखना शुरु कर सकते है।

ब्लॉगर किसे कहते है ?

ब्लॉगर किसे कहते है इसका जबाब यह रहा-

जब आप इंटरनेट पर कुछ भी खोजते है तब सर्च इंजन जैसे गूगल, याहू और बिंग आदि आपको दुनिया भर में मौजूद अरबों वेबसाइट/ब्लॉग में से आपकी खोजी गई समस्या का बेहतर समाधान खोजकर लाते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह समाधान या जानकारी कौंन लिखता है या प्रदान करता है तो दोस्तों वह ब्लॉगर होता है।

मतलब ब्लॉग लिखने वाले को ही ब्लॉगर कहते है। आप भी एक ब्लॉग बनाकर अपना ज्ञान दुनिया में साझा कर सकते है।

ब्लॉग क्या होता है-

ब्लॉग किसी वेबसाइट का एक हिस्सा या एक छोटी वेबसाइट होता है, ब्लॉग रोजाना अपडेट होता रहता है और दी में कई बार अपडेट होता है। ब्लॉग के द्वारा कोई कंपनी अपने उत्पादों या सेवाओं के जानकारी देते है। ब्लॉग जैसे कंपनी ब्लॉग, व्यक्ति विशेष ब्लॉग, शिक्षा ब्लॉग, अभिताभ बच्चन का ब्लॉग इत्यादि।

Leave a Comment